Home » Uncategorized » सोलन डगशाई विद्यालय में 1 से 15 दिसंबर तक मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा….

सोलन डगशाई विद्यालय में 1 से 15 दिसंबर तक मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा….

सोलन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई सोलन में फर्स्ट एचपी बाय सोलन की ओर से एक से 15 दिसंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी इकाई की ओर से हैंड वाश डे के रूप में विद्यालय के 42 कैडेट्स ने भाग लिया। विद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर की एक एन ओ अंजना ठाकुर ने बताया की फर्स्ट बटालियन 1hp सोलन की ओर से 1 से 15 दिसंबर तक पूरे जिला में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत तरह-तरह की गतिविधियां की जाएगी। उन्होंने बताया की आज इस कार्यक्रम के तहत हैंड वॉश डी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को हाथ साफ करने के व्यावहारिक तरीके के बारे में जानकारी दी गई विद्यालय की कैडेट वंशिका ने तथा अन्य कैडेट्स ने इसके बारे में जानकारी दी। वंशिका ने हाथ धोने के अलग-अलग तरीकों के बारे में सभी को डेमो देकर हाथ धोने के तरीके के बारे में बताया। इसके साथ ही अंजली ने भाषण के द्वारा हैंड वाश डे के अवसर पर हाथ धोने के तरीके की के बारे में जानकारी दी और बताया की इससे हमारी सेहत के लिए क्या-क्या फायदे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चंद्रदेव ठाकुर ने की उन्होंने भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हाथ धोने के फायदे के बारे में बताया। उन्होंने बताया की हाथ धोने से हम अपने आसपास फैलने वाली बीमारियों से किस तरह से बच सकते हैं इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार शर्मा तथा अन्य प्रवक्ताओं में राधेश्याम चौहान, देवी चंद, रिमी शर्मा एवं कमलेश वर्मा, प्रताप सिंह नेगी, अश्विनी कुमार शर्मा भी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *