Home » Uncategorized » स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस में शराब की तस्करी, रॉयल स्टैग की पेटी हुई बरामद

स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस में शराब की तस्करी, रॉयल स्टैग की पेटी हुई बरामद

ऊना : मैहतपुर पुलिस ने एंबुलेंस से अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस घटना के संबंध में बिलासपुर निवासी एंबुलेंस चालक के खिलाफ  केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग की है, जो क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से संबंधित है। मैहतपुर बाजार में उल्टी दिशा से आ रही इस एंबुलेंस को पुलिस टीम ने शक के आधार पर रोका। पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार और उनकी टीम ने जब एंबुलेंस में झांक कर देखा तो उसमें एक गत्ते की पटी पड़ी हुई थी। जिस पर रॉयल स्टैग लिखा था। संदेह होने पर पुलिस टीम ने एंबुलेंस को सडक़ किनारे रोक लिया और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। गत्ता पेटी को खोलने पर पुलिस ने उसमें से सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।

आरंभिक पूछताछ के दौरान एंबुलेंस का चालक सुरेंद्र कुमार इस शराब के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस एंबुलेंस चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]