Home » Uncategorized » महर्षि वाल्मीकि युवा भंडारा मंडल द्वारा सोलन के आनंद कॉम्प्लेक्स में भंडारे का किया गया आयोजन…

महर्षि वाल्मीकि युवा भंडारा मंडल द्वारा सोलन के आनंद कॉम्प्लेक्स में भंडारे का किया गया आयोजन…

सोलन : महर्षि वाल्मीकि युवा भंडारा मंडल द्वारा सोलन के आनंद कॉम्प्लेक्स में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी तरसेम भारती व नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल बतौर मुख्य तिथि उपस्थित रहे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने भंडारे का शुभारंभ किया उसके बाद सभी लोगों को भंडारा भी वितरित किया गया। जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि युवा भंडारा मंडल द्वारा हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं अधिक जानकारी देते हुए समाजसेवी तरसेम भारती ने बताया कि युवाओं को महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण को पढ़ना चाहिए और उन बातों को अपने जीवन में ढालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]