Home » Uncategorized » Himachal CM Sukhu Heath Updates: अब दिल्ली में होगा CM का इलाज, AIIMS रवाना हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal CM Sukhu Heath Updates: अब दिल्ली में होगा CM का इलाज, AIIMS रवाना हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज इलाज व जांच के लिए दिल्ली के एम्स रवाना हो गए हैं. वहां पर वह स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से जांच करवाएंगे. आज सुबह 8:48 पर मुख्यमंत्री आईजीएमसी से पहले सरकारी निवास स्थान ओक ओवर गए. वहां से करीब 9:30 पर अनाडेल गए और फिर हेलीकॉप्टर से सफदरजंग हवाई अड्डा दिल्ली रवाना हुए. जहां से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स दिल्ली जाएंगे और स्पेशलिस्ट से जांच कराएंगे. वहीं, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली भी सीएम के साथ गए हैं.

दरअसल, शुक्रवार को सीएम दफ्तर की तरफ से सीएम के दिल्ली जाने का प्लान सांझा किया गया है, जिसमें उनके एम्स में जांच के लिए जाने की बात कही गई है.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में इन्फेक्शन होने के वजह से उन्हें तकलीफ हुई थी. बुधवार रात को 12 बजे उन्हें पेट दर्द हुआ और फिर गुरुवार अलसुबह उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया. यहां पर उनके टेस्ट लिए गए थे. अन्य टेस्ट रिपोर्ट जहां सामान्य पाई गई हैं. लेकिन पेट में इनफेक्शन का पता चला है.सीएम के प्रधानस सलाहाकार नरेश चौहान ने बताया था कि सीएम दो तीन दिन कुल्लू, मंडी और बिलासरपुर के दौरे पर थे. इस वजह से पेट में संक्रमण हुआ है. वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे.

आईजीएमसी ने बनाई थी जांच टीम

गौरतलब है कि गुरुवार को भी सीएम अस्पताल में भर्ती रहे. ऐसे में शाम को सुक्खू के स्वास्थ्य की जांच के लिए आईजीएमसी प्रशासन ने 6 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बनाई थी. इसमें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. बृज शर्मा, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. बलवीर, हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. पीसी नेगी, सर्जरी के डॉ. यूके चंदेल, यूरोलॉजी के डा. पंपोश रैना और रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपन झोबटा को शामिल किया ग. था. आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया था कि गुरुवार को मुख्यमंत्री का अल्ट्रासाऊंड और अन्य टेस्ट भी सामान्य पाए गए.

वही CM के बीमार होने की खबर पर स्वास्थ मंत्री धनी राम शांडिल, मंत्री जगत सिंह नेगी सहित कई नेता उनसे मिलने पहुंचे थे और उनका हालचाल जाना था. राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी सीएम का हाल अस्पताल जाकर जाना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]