Home » Uncategorized » डगशाई विद्यालय में मनाया गया किशोरावस्था स्वास्थ्य दिवस…

डगशाई विद्यालय में मनाया गया किशोरावस्था स्वास्थ्य दिवस…

सोलन : डगशाई विद्यालय में किशोरावस्था स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी 23 अक्तूबर को किशोरावस्था स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य खंड धर्मपुर की ओर से इस वर्ष यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड स्वास्थ्य शिक्षिका मीना कुमारी शर्मा ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को किशोरावस्था में स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें और अच्छा स्वास्थ्य कैसे रख सकते हैं। मीना कुमारी शर्मा ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए समय समय पर अच्छी डाइट और शरीर में संतुलित आहार की जरूरत क्यों पड़ती है। विधालय के उपप्रधानाचार्य चन्द्र देव ठाकुर ने बताया कि छात्र छात्राओं को किशोरावस्था में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी क्यों है। उन्होंने सभी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही। इस अवसर पर विधालय के वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेन्द्र कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मीना कुमारी शर्मा के साथ धर्मपुर अस्पताल से सुपरवाइजर श्री ऋषिकेश तथा डगशाई से आशा वर्कर चरणजीत कौर भी उपस्थित रहीं। विधालय के स्टाफ के सभी सदस्य एवं बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु परक्षिणारथी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]