Home » Uncategorized » शिमला : दो अलग-अलग मामलों में 45 ग्राम हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

शिमला : दो अलग-अलग मामलों में 45 ग्राम हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

शिमला : शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 45 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक तस्कर शिमला, जबकि दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। बालूगंज व ढली थाना क्षेत्रों में रविवार देर शाम गश्त के दौरान पुलिस को ये कामयाबी मिली।

पहले मामले में बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत पुलिस की एसआईयू ने आईएसबीटी की पार्किंग में 19 वर्षीय अजीत निवासी दिल्ली को संदेहास्पद पाया। जिसके बाद तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 36.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

दूसरे मामले में एसआईयू ने ढली थाना अंतर्गत चलौंटी बाईपास में सड़क किनारे पार्क की मारुति कार (HP 62B-0645) में बैठे संदीप निवासी शिमला की तलाशी के दौरान 8.54 ग्राम हेरोइन बरामद की है।एसपी संजीव गांधी ने सोमवार को बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध बालूगंज व ढली थाने में एनडीपीएस के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]