Home » Uncategorized » गुरूकुल में नृत्य नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन…..

गुरूकुल में नृत्य नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन…..

सोलन : गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को अंतर कक्षा नृत्य-नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने चौथी से सातवीं कक्षा तक के छात्रों द्वारा प्रदर्शित असाधारण प्रतिभा के साथ स्कूल परिसर के भीतर आयोजित नृत्य नाटिका प्रतियोगिता, परंपरा की धरोहर की मेजबानी की। अंतर कक्षा नृत्य प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को भारतीय होने और भारतीय परंपराओं के प्रति गर्व महसूस करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे आगामी युवा पीढ़ी के दिलोदिमाग को अपने गौरवपूर्ण इतिहास को प्रस्तुत करने और उसके किरदारों को महसूस करने के लिए एक मंच प्रदान किया ।

रामायण व महाभारत के प्रसंगों को दिखाया बच्चों ने

नृत्य नाटिकाओं में छात्रों ने रामायण के प्रसंग – श्री राम का वनवास, सीता हरण, रावण वध एवं श्रीराम की अयोध्या वापसी पर अयोध्यावासियों द्वारा उनका हर्षोल्लास से स्वागत किया। इसके अलावा महाभारत के प्रसंग-देवकी वासुदेव को बंदी बनाना, कृष्ण जन्म, कृष्ण लीला और कंस वध का नृत्य नाटिका के माध्यम से मंचन किया। पंचतत्व, इसरों की उपलब्धियां व देश का नाम रोशन कर रहे खिलाडियों का रुप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
स्कूल की प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने छात्रों की गतिविधियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह गतिविधियां छात्रों में विभिन्न कौशलों का विकास करती है। साथ ही देश के इतिहास व समृद्ध परंपराओं के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *