Home » ताजा खबरें » कीट विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू…

कीट विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू…

– देशभर के वैज्ञानिक व शोधार्थी ले रहे हैं भाग

सोलन : सोलन के पाइनवुड बडोग में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की ओर से दो दिवसीय कीट विज्ञान राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। इस सम्मेलन में देश भर के वैज्ञानिकों द्वारा 117 शोध पत्र भेजे गए जिनमें से 60 को चयनित करके सम्मेलन में प्रतिभागिता हेतु आमंत्रित किया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान देशभर के कीट वैज्ञानिकों ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की प्रथम महिला निदेशक डॉक्टर धृति बनर्जी द्वारा की गई डॉक्टर धृति बनर्जी ने कीटों के परिस्थितिकी संतुलन अनुवांशिक विविधता पोटेंशियल इंडिकेटर व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन टैक्सनॉमी पर जोर देते हुए युवा किट वैज्ञानिकों को आगे जाकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
डॉ. कौर ने दी कॉन्फ्रेंस की जानकारी

कीट वैज्ञानिक संगठन के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ जगबीर सिंह द्वारा कीट विज्ञान पर विस्तार जानकारी प्रदान की गई भारतीय प्राणी सर्वेक्षण सोलन की प्रभारी अधिकारी डॉक्टर अवतार कौर सिद्धू द्वारा कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि देशभर से 60 प्रतिभागियों को उनके शोध कार्य के आधार पर आमंत्रित किया गया है इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवा कीट वैज्ञानिकों को मंच प्रदान करना है।
डॉ.धृति बनर्जी सम्मानित
कीट वैज्ञानिकों के संगठन के द्वारा भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की निदेशक डॉक्टर धृति बनर्जी को डॉक्टर टी एन अनंतकृष्ण अवार्ड 2023 से नवाजा गया। जेडएसआई के इतिहास में डॉ. बनर्जी पहली महिला निदेशक बनी हैं। यह अवार्ड उन्हें कीट विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। देश का यह सम्मानित एक या दो वर्षों के बाद दिया जाता है।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर डॉक्टर जी पी मंडल कार्यालय प्रमुख , डॉ सौविक सेन डॉक्टर जै एम जुल्का द्वारा मंच को साझा किया गया वह इस कार्यक्रम में देश भर से अन्य वैज्ञानिक डॉक्टर शांत अतनु नसकर, डॉ नवनीत सिंह डॉ राहुल जोशी, डॉ नीलम ठाकुर, डॉक्टर इंदु शर्मा , डॉक्टर देवश्रीदाम , डॉ दविंदर कौर कोचर और भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]