Home » ताजा खबरें » कांगड़ा में सरकारी योजना के नाम पर महिला से हुई ठगी…

कांगड़ा में सरकारी योजना के नाम पर महिला से हुई ठगी…

कांगड़ा : डिजिटल दुनिया के इस दौर में बदलते समय के साथ ठगी के तरीके भी बदलते जा रहे हैं। देहरा उपमंडल में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला ज्वालामुखी के नजदीकी इलाके गुम्मर का है। यहां रेणु बाला नाम की महिला को किसी ने फोन पर बच्चे के जन्म के समय पर पांच हजार रुपये मिलने की सरकारी योजना बताई। शातिर ने महिला का विश्वास जीतकर और बहाने से उसके बैंक खाते और डेबिट कार्ड की जानकारी भी ले ली। इसके बाद मोबाइल फोन पर आए ओटीपी की मदद से दो किस्तों में कुल 20,700 रुपए निकाल लिए। मामला 9 सितंबर का है। खुद से हुई ठगी का पता चलने के बाद रेणु ने देहरा स्थित पुलिस के साइबर क्राइम सेल से संपर्क किया।

साइबर क्राइम सेल देहरा ने तुरंत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने ठगी हुए पैसों को होल्ड करवा दिया है। कुछ दिन बाद उसके पूरे पैसे खाते में वापस आ गए।

दूसरा मामला रानीताल क्षेत्र का है। रानीताल के साथ लगते एक गांव की आशा का मामला भी कुछ ऐसा ही है। यहां भी ठगों ने उसे बच्चे के जन्म के समय पांच हजार रुपये मिलने का भरोसा देकर ओटीपी मांगा और फिर उसके खाते से करीब 10 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला आशा ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला साइबर क्राइम सेल देहरा पहुंचा। साइबर क्राइम सेल ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला के 10 हजार रुपये भी वापस करवा दिए।

उधर, डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि लोग किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते और ओटीपी आदि से जुड़ी जानकारी न दें। यदि फिर भी किसी के साथ फ्रॉड हो जाता है तो बिना देर किए पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]