Home » Uncategorized » सोलन : 24 वर्षीय युवक राजस्थान के बीकानेर से गिरफ़्तार, ऑनलाइन ठगी का था मामला ?

सोलन : 24 वर्षीय युवक राजस्थान के बीकानेर से गिरफ़्तार, ऑनलाइन ठगी का था मामला ?

सोलन : जिला सोलन के अंतर्गत पुलिस थाना बागा में 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई है कि दिनांक 14 अप्रैल को इसे सुरजीत नाम के आदमी का फोन आया व उसने कहा कि यह दोनों दिल्ली में मिले थे । सुरजीत ने इसे कहा कि इसका फोन नही चल रहा है, यह अपने लैपटॉप से इसके खाते में 25,000/- रु0 डाल रहा है। इसके उपरान्त इसे फोन पर पहले 25 रु0 व उसके उपरान्त 25,000/- रु0 इसके खाते में जमा होने के मोबाईल पर मैसेज आये।जबकि वास्तव में यह राशि इसके खाता में नही आई थी। जिसके उपरान्त शिकायतकर्ता भाग चन्द बैरवा नें सुरजीत नामक व्यक्ति को 25,000/- रु0 यह सोच कर लोटा दिये कि उपरोक्त राशि वास्तव में ही इसके खाते में आई है। परन्तु खाते से पैसे कटने के उपरान्त इसे एहसास हुआ कि यह ठगी का शिकार हो गया है। उपरोक्त राशि सुरजीत से वापिस लेने के लालच में शिकायतकर्ता ने कुल 99,000/- रु0 इसके खाते में डाल दिये । जिस पर थाना बागा में अभिय़ोग संख्या 09/2023 दिनांक 16.04.2023 अधीन धारा 420 भा0द0स0 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उपरोक्त अभियोग के अन्वेषण के दौरान बागा पुलिस की टीम ने दिनांक 10 अक्टूबर को आरोपी रामेश्वर लाल पुत्र दाना राम निवासी बीकानेर राजस्थान,उम्र 24 वर्ष को बागा थाना की टीम ने राजस्थान के बीकानेर ज़िला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उपरोक्त को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *