दिल्ली: इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध अपने 5वें दिन में प्रवेश कर गया है. गाजा पट्टी पर इजरायली एयर फोर्स की एयरस्ट्राइक लगातार जारी है. इजरायल ने कहा है कि उसने अपने दक्षिणी क्षेत्र और गाजा पट्टी के साथ लगने वाली सीमा पर प्रभावी नियंत्रण हासिल कर लिया है. इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसकर इजरायली नागरिकों और सैनिकों पर क्रूर हमला किया. अब तक इस युद्ध में दोनों तरफ से कम से कम 3000 लोगों की जान जा चुकी है और शायद हजारों से भी ज्यादा घायल हैं.
इजरायल और फिलिस्तीन (Israel and Palestine) के बीच जारी युद्ध में अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल पर हमास के हमले (Hamas Attack) के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. भारत समेत कई देशों ने मुश्किल की इस घड़ी में इजरायल के साथ खड़े होने की बात की है. वहीं बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली से तेल अवीव के बीच की 14 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
Israel Hamas War LIVE Updates:
नेपाल सरकार ने मंगलवार को कहा कि इजराइल में मौजूद सभी नेपाली छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है. नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेवा लमसल ने कहा, “इजरायली सेना की सहायता से, हमने लगभग सभी छात्रों को सफलतापूर्वक सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचा दिया है.
इज़राइल ने कहा कि उसने गाजा के सीमावर्ती इलाकों को हमास के आतंकवादियों से वापस ले लिया है क्योंकि युद्ध में मरने वालों की संख्या आज 3,000 से अधिक हो गई है, बताते चलें कि आश्चर्यजनक हमले के बाद से शुरु हुए भीषण लड़ाई का आज चौथा दिन है.





