Home » Uncategorized » पेंशन से पैसे बचाकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां ने आपदा राहत कोष में दिया 50 हजार रुपये का अंशदान…

पेंशन से पैसे बचाकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां ने आपदा राहत कोष में दिया 50 हजार रुपये का अंशदान…

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मंत्री, विधायक, एनजीओ और विभिन्न संगठन लेकर आम लोग तक आपदा राहत कोष में दान दे रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसारो देवी ने आपदा राहत कोष में 50 हजार रुपये दान दिए हैं. यह राशि उन्होंने अपनी पेंशन बचत में से दी है.

हिमाचल में आई संकट के इस घड़ी में सीएम सुक्खू की मां संसारो देवी ने भी आपदा राहत कोष में दान दिया है. उन्होंने अपनी पेंशन की बचत में से 50 हजार रुपये दान दी है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी हाल ही में अपनी जमा पूंजी से 51 लख रुपए आपदा राहत कोष में दान दिए थे. मुख्यमंत्री के इस सराहनीय कार्य की देशभर में तारीफ हुई थी प्रदेश की जनता ने भी उनके इस कार्य को सराहा था. वहीं, अब उनकी बुजुर्ग माता संसारो देवी ने बचत खाते से यह दान देकर मिसाल कायम की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता सरकारी कर्मचारी थे. उन्होंने एचआरटीसी में चालक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी. पिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री की माता को पेंशन मिलती है. सुक्खू की माता संसारो देवी को उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जब मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश के कमान संभाली तो उनकी माता के बयानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]