Home » ताजा खबरें » Aaj Ka Rashifal 20 September 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?

Aaj Ka Rashifal 20 September 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?

September 2023: आज यानि 20 सितंबर, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार,आज के दिन कुछ राशियों को व्यवसाय में आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज इस क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 20 अगस्त दोपहर 02 बजकर 16 मिनट तक रहेगी और इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन, कैसा रहने वाला है ?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें, स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मंगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आज आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप कोई बड़ा निर्णय न लें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने परिचित व्यक्ति के साथ ही कोई बड़ी डील न करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा आपसी विवाद आज खत्म होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ में गिरावट महसूस होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज के दिन कहीं बाहर की यात्रा पर जाए तो वहान आदि का उपयोग संभाल कर करें नहीं तो आप किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। कोई नया प्लान मन में चल रहा है तो उसके लिए सही समय इंतजार करें। परिवार में आज आपकी बातों को लोग महत्व नहीं देंगे, जिस कारण आपका मन अपनों से खन्ना हो सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन आप कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका मन पॉजिटिव ऊर्जा से भरा रहेगा। आप किसी योग गुरु की सन्निधि प्राप्त कर सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक की ओर झुकेगा। आज आप परिवार की चिंताओं से मुक्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन आज देखने को मिलेगा। परिवार लोग आज आपके पक्ष में दिखाई देंगे। साथ ही आज आपका कोई निर्णय पत्नी और बच्चों के मन में ठेस पहुंचा सकता है।

खरीदने का आज आपका मन बन सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन आज लेंगे जो आगामी समय में आपके लिए लाभदायक होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आपको किसी दुखद समाचार का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं, जिस कारण आपका मन उदास रहेगा। आज व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन ना करें, न ही किसी अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी धनराशि उधार के रूप में दें। इससे आपका काम उलझ सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी व आपसे वाद-विवाद बढ़ सकता है। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]