Home » ताजा खबरें » शिमला के सेब कारोबारी से हुई लाखों की ठगी, दो पर हुई FIR दर्ज…

शिमला के सेब कारोबारी से हुई लाखों की ठगी, दो पर हुई FIR दर्ज…

शिमला : राजधानी के फल विक्रेता से सेब खरीदने के बाद लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित फल विक्रेता कारोबारी ने हरियाणा निवासी दो लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया है। ढली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले के अनुसार शिमला निवासी नरपत शर्मा का ढली में सब्जी व फल का कारोबार है। नरपत शर्मा द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक वर्ष 2022 में अशोक और विजय नामक दो व्यक्ति सेब के कारोबारी के सिलसिले में उनसे मिले और इन्होंने सेब खरीदा। दोनों व्यक्ति शुरू में समय-समय पर पैसों की अदायगी करते रहे। सेब सीजन समाप्त होने पर दोनों का 3 लाख 91 हजार का बकाया रह गया।

शिकायतकर्ता ने कई बार आरोपियों से इस रकम का भुगतान करने की मांग की, लेकिन वे रकम देने में आनाकानी करते रहे। शिकायतकर्ता ने बताया कि मार्च 2023 में वह आरोपियों के निवास स्थान पानीपत और लाडवा गया, जहां आरोपी अशोक ने उसे 3 लाख 91 हजार का चेक दिया। उन्होंने बताया कि जब उसने चेक के बारे में पता करवाया तो खुलासा हुआ कि जिस खाते का चेक दिया गया है, वो खाता बैंक में बंद है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना ढली में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]