नाहन, 8 सितंबर : हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एमबीएम क्विज (MBM Quiz Contest ) के प्रविष्टि पत्र पांवटा साहिब में भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। गीता भवन (Geeta Bhawan) के नजदीक दीक्षित जनरल स्टोर (Dixit General Store) से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवेदन पत्र हासिल किए जा सकते हैं। आवेदन करने के बाद यह प्रविष्टि पत्र निर्धारित शुल्क के साथ दीक्षित जनरल स्टोर में जमा करवाए जा सकते हैं। हालांकि प्रतियोगिता के प्रविष्टि पत्रों को विद्यालयों में भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन छात्र लगातार प्रविष्टि पत्र तुरंत उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर नाहन कंचन बुक स्टोर में भी प्रविष्टि पत्र उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आपको बता दें कि इस बार प्रतियोगिता में ओपन श्रेणी को भी शामिल किया गया है। हरेक उम्र के व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ओपन श्रेणी में हिस्सा लेने की न्यूनतम उम्र 15 साल होगी। फिलहाल ओपन श्रेणी का पंजीकरण शुरू नहीं किया गया है।
जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रविष्टियां ही शुरू हुई है। प्रतियोगिता के तीन वर्गों में करीब ₹200000 के नगद पुरस्कारों के अलावा ₹1000 की राशि तक के गिफ्ट हैंपर भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता से जुड़ी हर एक जानकारी हासिल करने के लिए आप एमबीएम न्यूज नेटवर्क की वेबसाइट से भी जुड़े रह सकते हैं।
प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी मोबाइल नंबर 78329-66867, 85806-20548, 70184-43303, 9816609807, 98168-00041, 98826-62642 व 82190-31034 पर भी हासिल की जा सकती है।





