बिलासपुर: जिला बिलासपुर की गंभरोला खड्ड में कत्था मिलने से पूरी खड्ड का पानी लाल होगा. जिस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संज्ञान लिया है. डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी की कत्था उद्योग से हुए रिसाव के कारण गंभरोला खड्ड में रसायन युक्त लाल पानी देखने को मिला है. डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी की मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कत्था फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और पानी के सैंपल भी ले लिए गए हैं. वहीं, डिप्टी सीएम ने बताया की गंभरोला खड्ड पर एक सिंचाई और एक पेयजल योजना भी है. पानी दूषित होने के चलते जिससे फिलहाल सप्लाई नहीं दी जा रही है. मामले में डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं.

पेयजल योजना की बंद : डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि गंभरोला खड्ड पर स्थित पेयजल योजनाओं को कुछ समय के लिए बंद किया गया है. लोगों को पानी की कोई दिक्कत न हो इसके लिए भी प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ता अपनाया है. वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के चलते फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है. डीसी बिलासपुर ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.





