Home » ताजा खबरें » बिना पासपोर्ट बिना वीजा के शूलिनी यूनिवर्सिटी में Ph.D की पढ़ाई कर रहा अफ्रीकन नागरिक गिरफ़्तार ….

बिना पासपोर्ट बिना वीजा के शूलिनी यूनिवर्सिटी में Ph.D की पढ़ाई कर रहा अफ्रीकन नागरिक गिरफ़्तार ….

सोलन : बिना पासपोर्ट बिना वीजा के शूलिनी यूनिवर्सिटी में Ph.D की पढ़ाई कर रहा अफ्रीकन नागरिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन की सुरक्षा शाखा ने पता लगाया कि एक अफ्रीकन नागरिक सोलन जिला में ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से रह रहा है । जिसकी पुलिस ने जांच करते हुए पाया कि यह इथोपिया मूल का एक नागरिक Alebachew Halefom S/o Mr. Halefom Assefa है, जो 23 अगस्त 2022से शूलिनी यूनिवर्सिटी में Ph.D की पढ़ाई कर रहा था। जब पुलिस ने इसके दस्तावेज चेक किए तो पता चला कि इस नागरिक के वीजा तथा पासपोर्ट वर्ष 2021 में ही समाप्त हो चुके हैं और यह नागरिक वर्ष 2019 में भारत देश आया था, जो IIT रूड़की में (MTech) अध्ययनरत रहा। जिला सोलन के थाना सदर क्षेत्राधिकार में अवैध रूप से रहने पर इस नागरिक के विरुद्ध फ़ोरेनर एक्ट की धारा 14 के अन्तर्गत अभियोग दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं माननीय अदालत में पेश करने पर इसे 18 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]