बता दें कि काफी लम्बे समय बाद किरतपुर नेरचौक फोरलेन को बाहरी राज्यों एवं अन्य जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए खोला जा रहा है। जिसमें NHAI द्वारा स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है, ताकि सड़क हादसे न हो। मार्ग पर जगह-जगह आईटीएमएस सिस्टम लगे है जिसके द्वारा अधिक रफ्तार होने पर अपने आप ही चालान कट जाएगा।