Home » ताजा खबरें » 15 अगस्त को वासनी में होगा विशाल दंगल

15 अगस्त को वासनी में होगा विशाल दंगल

. दंगल के लिए बाला जी सेवा समिति का गठन, दिनेश बने प्रधान 
नारग : पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत वासनी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित किए जाने वाले मेले में इस बार विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला सिरमौर सहित प्रदेश व पड़ोसी राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। दंगल में माली विजेता को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मेले व दंगल के सफल आयोजन के लिए बीडीसी चेयरमैन राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वासनी पंचायत के प्रधान संजीव तोमर, चमेंजी पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर व उपप्रधान दीपक रात्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में दंगल आयोजन के लिए बाला जी सेवा समिति वासनी का गठन किया गया, जिसका प्रधान दिनेश तोमर को चुना गया, जबकि दीपक शर्मा जॉनी को उपप्रधान, जोगेंद्र सिंह ठाकुर को सचिव व राजीव तोमर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित बाला जी सेवा समिति के प्रधान दिनेश तोमर ने बताया कि सभी पंचायत वासियों के सहयोग से इस दंगल को सफल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]