Home » ताजा खबरें » CM ने किया चंबा में 82.14 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

CM ने किया चंबा में 82.14 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

शिमला : मुख्यमंत्री (CM) सुखविंद सिंह सुक्खू ने रविवार को चम्बा दौरे के दौरान ज़िला चम्बा के लिए 82.14 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी महाविद्यालय के छात्रावास, चील बंगला में 92.98 लाख रुपये से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत के 1.99 करोड़ रुपये से निर्मित ओपीडी खण्ड, नागरिक अस्पताल चुवाड़ी के 1.48 करोड़ रुपये से निर्मित कर्मचारियों के आवासों, 3.26 करोड़ रुपये से निर्मित राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त के कार्यालय भवन और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधी विभाग चम्बा के अतिरिक्त अधीक्षक के कार्यालय, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एमबीबीएस (MBBS) विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, आवासीय परिसर व नर्सों के लिए छात्रावास का लोकार्पण किया।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने 2.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कांदू-पंजोह सम्पर्क मार्ग (अप्पर पंजोह), 2.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कांदू-पंजोह (लोअर पंजोह) सम्पर्क मार्ग, 1.01 करोड़ रुपये की लागत से खजियार में बनने वाले पशु चिकित्सालय भवन, चम्बा शहर के लिए 12.44 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल योजना के सुधारीकरण और विस्तार कार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा के लिए 11.27 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ पेयजल योजना और मंगला में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जल और स्वच्छता केंद्र का शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]