Home » ताजा खबरें » राज्यपाल से मिले विधायक कुलदीप राठौर, ज्ञापन सौंप कर केंद्र से मांगी आपदा के लिए मदद

राज्यपाल से मिले विधायक कुलदीप राठौर, ज्ञापन सौंप कर केंद्र से मांगी आपदा के लिए मदद

शिमला : हिमाचल में आपदा में भारी नुकसान हुआ है। खास कर कुल्लू, मंडी, शिमला में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से लगभग 8 हजार करोड़ का नुक्सान हुआ है। वहीं इसको लेकर कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर शनिवार को राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर केंद्र सरकार से आर्थिक मदद देने का आग्रह किया। कुलदीप राठौर ने कहा कि बारिश ने इस बार प्रदेश में जम कर कहर बरसाया है। शिमला जिला में भी बारिश से काफी नुक़सान हुआ है। खास कर ठियोग विधानसभा के कोटगढ़ कुमारसैन में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए है और बगीचों को भी काफी नुकसान हुआ है। कुलदीप राठौर ने स्वयं इन क्षेत्रों का दौरा किया है। जो बेघर हुए है उनके लिए अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा अधिकारी के साथ बैठक में जल्द सड़को को बहाल करने और प्रभावितों को राहत देने के निर्देश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]