Home » ताजा खबरें » एनएफसीआई ने 2201 किस्म की चटनी बना कर स्थापित किया कीर्तिमान

एनएफसीआई ने 2201 किस्म की चटनी बना कर स्थापित किया कीर्तिमान

– सोलन एनएफसीआई ने भी बनाई 104 किस्म की चटनी

सोलन : एनएफसीआई (होटल प्रबंधन और पाक विधि संस्थान) ने 2201 किस्म की चटनी बनाकर कीर्तिमान कायम किया है। इस कीर्तिमान में सोलन के एनएफसीआई संस्थान का भी योगदान रहा। सोलन संस्थान ने 104 किस्म की चटनी मिर्च से तैयार की।
एनएफसीआई सोलन के प्रशासनिक समन्वयक विशाल शर्मा ने बताया कि ऐसी कारीगरी और साझेदारी की मिसाल बिरली ही देखने को मिलती है। इसमें 15 एनएफसीआई संस्थानों पर 2201 विशेष चटनियांम बनाई गई। इसमें हिमाचल के अलावा पंचाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्यों के प्रतिभागी शामिल रहे।
हमारे खाने में चटनियों की विशेष अहमियत है। इससे खाने का जहां स्वाद दोगुना हो जाता है, वहीं यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसके चलते अलग-अलग संस्थान को अलग-अलग थीम दिए गए थे। इसमें सोलन संस्थान को चिली बेस यानि मिर्ची की चटनी का थीम दिया गया था। यहां के संस्थान के 52 छात्र-छात्राओं ने 104 तरह की चटनी बनाई। इस मौके पर गल्र्ज सीसे स्कूल सोलन की प्रिंसिपल आभा चंदेल और चेवा सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल बिंदू मधाइक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसमें बच्चों द्वारा बनाई गई मिर्ची की चटनी के अद्भूतफ्लेवर थे। इसमें जीवंत रचनात्मकता व नवाचार देखने को मिला और संस्थान में पहुंचे लोगों ने इसे सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]