Home » ताजा खबरें » शिमला : नेता प्रतिपक्ष पर कांग्रेस की बयानबाजी के बाद भड़की भाजपा

शिमला : नेता प्रतिपक्ष पर कांग्रेस की बयानबाजी के बाद भड़की भाजपा

शिमला : हिमाचल प्रदेश इन दिनों आपदा से जूझ रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से तबाही का मंजर जारी है। इस बीच हिमाचल प्रदेश की राजनीति भी उसी तेजी से बरकरार है। हिमाचल भाजपा मीडिया प्रभारी करन नंदा ने कहा कि कांग्रेस नेता सुंदर सिंह और कौल सिंह ठाकुर को सोच समझ के बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ऊपर टिप्पणी की है, वह निंदनीय है। जो व्यक्ति आपदा के संकट में जन सेवा के कार्य में दिन-रात लगा है, उस पर इस प्रकार के आरोप लगाना अशोभनीय है। उन्होंने लगता है कि कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर वरिष्ठ तो हैं ही, पर वरिष्ठ होते-होते उनको राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी बीते दिनों कौल सिंह ठाकुर व सुंदर सिंह ठाकुर की नेता प्रतिपक्ष पर बयानबाजी पर पलटवार कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]