Home » ताजा खबरें » टैंकर से पकड़ा शराब का बड़ा जखीरा, 1000 पेटियां हुई जब्त

टैंकर से पकड़ा शराब का बड़ा जखीरा, 1000 पेटियां हुई जब्त

कांगड़ा : जिला पुलिस नूरपूर ने नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत टैंकर से शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार डमटाल थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि भदरोया टोल टैक्स बैरियर के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान रात 11:30 बजे के करीब पठानकोट की तरफ से एक मल्टी एक्सल सीमेंट करियर टैंकर (RJ 52 GA -1710) आया, जिसे जांच के लिए रोका गया।

इस दौरान टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि टैंकर सहायक को काबू कर लिया गया। जब टैंकर की जांच की गई तो उसमें से 1000 से भी अधिक अलग-अलग ब्रांड की शराब की पेटियां पाई गईं, जिन्हें अवैध तरीके से हिमाचल व अन्य राज्यों में बेचा जाना था।

वहीं पुलिस ने शराब से भरे टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]