Home » ताजा खबरें » हमने जो कहा वो कर के दिखाया, हाटी समुदाय को बधाई : जयराम ठाकुर

हमने जो कहा वो कर के दिखाया, हाटी समुदाय को बधाई : जयराम ठाकुर

शिमला : सिरमौर के  गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को हिमाचल प्रदेश में एसटी का दर्जा देने वाले वाले कानून को राज्यसभा से पारित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमने जो कहा, वह करके दिखाया है। यह विधेयक लोकसभा में पिछले सत्र के दौरान ही पास हो गया था। राज्य सभा में इस विधेयक पर मुहर लगनी बाक़ी थी लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा सदन की कार्यवाही न चलने देने के कारण हाटी समुदाय का यह विधेयक राज्य सभा में प्रस्तुत नहीं हो पा रहा था। बुधवार को यह विधेयक राज्य सभा में चर्चा के बाद पारित हो गया।  उन्होंने इस विधेयक का सहयोग करने वाले सभी सांसदों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट द्वारा केंद्र सरकार को वर्ष 2021 में भेजा गया।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को तत्काल कार्यवाही कर हाटी जनजाति को 13 अप्रैल 2022  को एक कबीले के रूप में पंजीकृत किया। इसके बाद 16 दिसंबर 2022 को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा से इसे पारित किया गया और आज 26 जुलाई 2023 को राज्यसभा से भी पारित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]