Home » ताजा खबरें » लायंस क्लब नाहन ने “कारगिल विजय दिवस” पर योद्धाओं को किया सम्मानित

लायंस क्लब नाहन ने “कारगिल विजय दिवस” पर योद्धाओं को किया सम्मानित

नाहन : समाज सेवा की अग्रणी संस्था, लायंस क्लब नाहन ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित किए व कारगिल योद्धाओं को सम्मानित किया। क्लब के प्रधान विनीत सिंघल ने बताया कि लायंस क्लब ने वर्तमान में जिला शिक्षा उपनिदेशक उच्च सिरमौर व पूर्व में भारतीय फौज से सेवानिवृत निरीक्षक ,कर्म चांद धीमान, सेवानिवृत नायक राजिंदर सिंह, सेवानिवृत सूबेदार तेजबीर सिंह, सेवानिवृत नायक जितेंद्र थापा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्लब के महासचिव सचिन चौहान, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, विकास गुप्ता, सुखदेव चौहान, डॉक्टर अजय गोयल, पियूष गर्ग, अनिल मल्होत्रा, दीपक खिंदड़ी,शोभित गर्ग, मुनीश गर्ग,अमित बंसल, परवेश, उमंग,सौरभ इत्यादि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]