Home » ताजा खबरें » टैक्सी यूनियनों के विवाद पर बोले हर्षवर्धन चौहान, मामले की बड़ा के किया जा रहा पेश

टैक्सी यूनियनों के विवाद पर बोले हर्षवर्धन चौहान, मामले की बड़ा के किया जा रहा पेश

नाहन : शिमला में चल रहे टैक्सी यूनियनों के बीच विवाद को लेकर उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रतिकिया दी है। बुधवार को नाहन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद हर्षवर्धन चौहान ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। टैक्सी यूनियन चाहे वह सिरमौर की है या फिर शिमला की, दोनों के बीच बैठक कर मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। चौहान ने कहा कि टैक्सी यूनियनों के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। हर्षवर्धन ने कहा कि इस मसले पर पुलिस अधीक्षक शिमला के साथ बातचीत की गई। साथ ही जिला प्रशासन को भी मामले को लेकर अवगत करवाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा की गई है।

शिमला प्रदेश की राजधानी है। काम करने का अधिकार सभी लोगों का है। हर क्षेत्र के लोगों के हितों की सुरक्षा होगी और एक दूसरे के कार्यक्षेत्र में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में प्रदेश का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *