Home » ताजा खबरें » MLA डॉ जनक राज ने अधिकारियों को विकासकार्यों को गति देने के दिए निर्देश

MLA डॉ जनक राज ने अधिकारियों को विकासकार्यों को गति देने के दिए निर्देश

चंबा : भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने अपने पांगी दौरे के दौरान सोमवार को स्थानीय अफसरों के साथ बैठक की। इस बैठक में घाटी के सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. जनक राज ने सभी अधिकारियों को घाटी के विकास कार्यों को तुरंत अमलीजामा पहनाने के कड़े निर्देश दिए।
विधायक द्वारा सर्वप्रथम पांगी घाटी को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग बीआरओ के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने बीआरओ को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष में पांगी घाटी का यह मुख्य मार्ग संसारी नाला से लेकर कुल्लू मनाली प्रवेश द्वार शौर तक ब्लैक टॉप यानि तारकोल बिछ जानी चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों की अहम समस्या का समाधान हो सके।
बैठक के दौरान आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने भी विधायक को पांगी घाटी की कुछ प्रमुख समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। इसमें पांगी घाटी में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को कई दिनों तक अंधकार में रहना पड़ रहा है। इसको लेकर विधायक डॉक्टर जनक राज द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। वहीं, बैठक के दौरान विधायक डॉक्टर जनक राज ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी अपने कार्य में लापरवाही करता है और उस अधिकारी की शिकायत विधायक तक पहुंच रही है तो उस अधिकारी के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विधायक द्वारा लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पांगी घाटी की सभी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से जुड़ी हुई सड़कों पर तुरंत तारकोल बिछाई जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिल सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज द्वारा विजेता होने के बाद पहली बार पांगी घाटी पहुंचे हुए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी पहली बैठक कर रहे हैं। उन्होंने पांगी घाटी की मुख्य समस्याओं पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं उन्होंने बताया कि पांगी घाटी में केवल 6 से 7 महीने विकास करने के होते हैं उसके बाद पांगी शेष दुनिया से कट जाती है और बर्फबारी के कारण पांगी घाटी में विकास कार्य नहीं हो पाते हैं। इसीलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि 6 महीने के भीतर पांगी घाटी के सभी रुके हुए कार्य हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *