लाइव हिमाचल/सोलन: कन्या पाठशाला सोलन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्नल (डॉ.) संजय शांडिल मुख्य अतिथि और पूनम शांडिल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में उप महापौर गौरव, बीईईओ हरी राम चंदेल, प्रधान नरेश, प्रधान मंसार जय प्रकाश, शोभित बहल, राजेश मेहता, प्रताप सिंह चंदेल और एसएमसी प्रधान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पा मलिक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि मंच संचालन कमलेश चंदेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।





