Aaj Ka Rashifal, 26 November 2026 :आजका दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। पंचांग की गणना बता रही है कि आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है और चंद्रमा का गोचर मृगशिरा नक्षत्र से मिथुन राशि में हो रहा है। और इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा का बुध और शुक्र के साथ नवम पंचम योग बनेगा। जबकि सूर्य से चंद्रमा आज अष्टम भाव में होगा जिससे सम योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ राशि के लिए कल्पनाशीलता का लाभ दिलाने वाला रहेगा। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा है। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार से।
मेष राशि,प्रेम संबंध में आपसी तालमेल बना रहेगा
मेष राशि के जातकों के लिए आज तीसरे भाव का चंद्रमा सोच समझकर आगे बढने की प्रेरणा देगा जिससे प्रतिकूल स्थिति से बचेंगे। नौकरी में आपको आज अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा और अधिकारी वर्ग का भी सपोर्ट बना रहेगा। परिवार में भाई बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में आपसी तालमेल बना रहेगा। खानपान में संयम रखें, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
आज भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
वृषभ राशि,कल्पनाशीलता का अनुभव करेंगे
आज का दिन वृषभ राशि के लिए कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला रहेगा। दिन के आरंभ में आप ताजगी और कल्पनाशीलता का अनुभव करेंगे। जबकि दिन के दूसरे भाग में काम की अधिकता की वजह से अपनी कई योजनाओं को टालना या बदलना पड़ सकता है। परिवार का सपोर्ट पूरा-पूरा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद आज भी बना रहेगा। धन संचय के प्रयास सफल रहेंगे।
भाग्य आज आपका 92 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मिथुन राशि,पुराने निवेश का फायदा मिलेगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद होगा लेकिन मन की चंचलता पर कंट्रोल करना होगा। आर्थिक रूप से आपको किसी फैसले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वैसे आज आपको पुराने निवेश का फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको भाइयों और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। साथ ही आज आपको अपने मनपसंद का भोजन मिलने की खुशी होगी। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर आपको आज श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि,मानसिक रूप से उलझ सकते है
कर्क राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन सेहत और आर्थिक मामलों में सजग रहने का है। राशि स्वामी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं और राहु से दृष्ट भी हो रहे हैं जिससे आप मानसिक रूप से उलझ सकते है। अपने फैसलों को लेकर आप दुविधा में रहेगे। कफ और सांस से संबंधित समस्या होने की आशंका रहेगी। जिन जातकों को दमा की शिकायत है वह अपना विशेष रूप से ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद और कहासुनी भी होने की आशंका है, संयम से काम लेना होगा।
आज भाग्य आपका 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।
सिंह राशि,आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। चंद्रमा राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे जबकि राशि स्वामी सूर्य का गोचर होगा चौथे भाव में। आप आज अपने कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और प्रबंधन क्षमता का बखूबी लाभ ले पाएंगे। आर्थिक पक्ष भी आपका आपका संतुलित रहेगा। आप उत्साह और साहस के साथ हर स्थिति का मुकाबला कर पाएगे। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना रहेगी। सहकर्मियों के बातचीत में समझदारी दिखानी होगी नहीं तो इनकी नाराजगी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में पिता से सहयोग मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
आज आपका भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा।उपाय के तौर आपको आज नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि,अपने हुनर का फायदा मिलेगा
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। जो लोग तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं उनको आज अपने हुनर का फायदा मिलेगा। चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी योजना के अनुसार काम को पूरा कर पाएंगे। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। कन्या राशि के जातक आज कला विषय में भी रुचि लेंगे। किसी वाद विवाद में फंसे हैं तो इसका समाधान होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें, शरीर के ऊपरी भागों में तकलीफ हो सकती है।
भाग्य आज आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय कै तौर पर आपको आज गाय को चारा खिलाना चाहिए।
तुला राशि,आपके प्रभाव की वृद्धि होगी
तुला राशि के लिए आज गुरुवार का दिन भाग्य में वृद्धि करने वाला है। चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करते हुए तुला राशि के स्वामी शुक्र के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन आपकी सोच को नई दिशा देगा। कार्यक्षेत्र में आपका उत्साह बना रहेगा। नौकरी में आपके प्रभाव की वृद्धि होगी। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बढेगा। आपको आज किसी मित्र या परिचित की मदद करनी पड़ सकती है। बिजनेस में लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी। शाम का समय आत्मचिंतन और भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार में बीतेगा।
आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर तुला राशि वालों को आज गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि,आज थोड़ी सुस्त रह सकती है
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज 26 नवंबर का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन की शुरुआत आज थोड़ी सुस्त रह सकती है। मौसम अनुरूप आपको आज आहार विहार का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मुनाफे के चक्कर में नुकसान न हो जाए इस बात का ध्यान रखें, धन का निवेश सोच समझकर करना चाहिए। वैसे आज सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी जिससे अपनी पहचान और क्रेडिट का आपको फायदा भी मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से आपको बचना चाहिए।
भाग्य का साथ आपको आज 78 प्रतिशत तक मिल रहा है।आज उपाय के तौर पर आपको गाय को गुड़ और चना देना चाहिए।
धनु राशि,आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा
धनु राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन अनुकूल रहेगा। बीते दिनों की चिंता परेशानी से आप राहत महसूस करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपके रिश्ते में आज मजबूती आएगी। कुछ नए संबंध और संपर्क भी बन सकते हैं। आप आज कोई काम साझेदारी में शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट आज आपको मिलता रहेगा। आर्थिक मामले में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। अकाउंट और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभ और सफलतादायक रहेगा। किसी घटना से ईश्वर के प्रति आस्था बढेगी।
भाग्य आज आपका साथ आज 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि,लेनदेन में आपको सतर्क रहना चाहिए
मकर राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन चंद्रमा के छठे भाव में और राशि स्वामी शनि के तीसरे भाव में होने से नरम रह सकता है। आपको अपनी सेहत के साथ ही साथ अपनी भावनाओं पर भी कंट्रोल करना होगा। आज आर्थिक लेनदेन में आपको सतर्क रहना चाहिए। नौकरी में आज कुछ काम अटक सकता है या उलझ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज अपने काम को योजना बनकर पूरा करें। दिन के पहले भाग में ही जरूरी काम निपटाने का प्रयास करें नहीं तो दिन का दूसरा भाग उलझ सकता है। आपके लिए जरूरी है कि बिना मांगे मदद और सलाह देने से बचें।
भाग्य आज आपका 76 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आज आपको उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि,अनुभव का लाभ कार्यक्षेत्र में पाएंगे
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेग। आपकी राशि से आज चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगे ऐसे में आपको बुद्धि और अनुभव का लाभ कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। राजनीतिक और सामाजिक कार्य से जुड़े जातकों को आज जनता का समर्थन मिलेगा। आपको आज कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे आपको सफलता मिलेगी। किसी पूर्व परिचित और मित्र से मिलने का संयोग बन सकता है। वैसे आपके लिए यह जरूरी है कि जल्दी लाभ के चक्कर में कोई बड़ा आर्थिक फैसला नहीं लें नहीं तो आपका धन फंस सकता है। संतान की सेहत और शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
भाग्य आज आपका आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर काले कुत्ते को रोटी देना चाहिए।
मीन राशि, कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी
मीन राशि के जातकों के लिए आज महीने का अंतिम बुधवार सुखद रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करते हुए आपको सुख साधनों का लाभ दिलाने का संयोग बनाएंगे। पहले से बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता और माता समान किसी महिला से स्नेह सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। मित्रों और सहकर्मियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी आपका सुखद रहेगा। प्रेमी के साथ आपको प्रेमपूर्ण समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आज आप बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। मनपसंद भोजन मिलने से भी मन आनंदित होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
भाग्य आज आपका आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर आपको तुलसी को दूध से अर्घ्य देना चाहिए।





