सोलन: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवम्बर, 2026 को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबित चेक बाउंस के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 21 नवंबर को जिला सोलन के पांचों न्यायिक परिसरों सोलन, नालागढ़, कसौली, अर्की और कंडाघाट में विशेष लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी।
प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि इन लोक अदालतों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत चेक बाउंस से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 12 दिसंबर को भी इन्हीं न्यायिक परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में ऐसे मामलों का निपटारा भी करवाया जा सकता है, जो अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों का निपटारा करवाने के जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कार्यालय सोलन या संबंधित न्यायालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। लोक अदालत से पहले होने वाली प्री-लोक अदालत बैठक में भी सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-220713 पर संपर्क किया जा सकता है।