Home » Uncategorized » धर्मशाला विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का हल्ला बोल: सरकारी संपत्तियां और जमीनें निजी हाथों में देने का लगाया आरोप, जयराम ठाकुर बोले— ‘हिमाचल को बिकने नहीं देंगे’

धर्मशाला विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का हल्ला बोल: सरकारी संपत्तियां और जमीनें निजी हाथों में देने का लगाया आरोप, जयराम ठाकुर बोले— ‘हिमाचल को बिकने नहीं देंगे’

लाइव हिमाचल/धर्मशाला: धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हिमाचल की बेशकीमती जमीनों और सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में ‘जमीन की फर्जी रजिस्ट्रियां बंद करो’ के बैनर लिए भाजपा विधायकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट के पास करीब 200 कनाल और बनूरी में 100 कनाल जमीन की फर्जी रजिस्ट्री व जाली कृषि  प्रमाण पत्रों के जरिए बेनामी बिक्री की गई है। इसके साथ ही उन्होंने अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की करीब 3000 कनाल जमीन निजी निवेशकों को देने और बद्दी में औद्योगिक जमीन का लैंड यूज बदलकर आलीशान कोठियां बनाने के भी आरोप जड़े। जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक धरोहरों और सरकारी भवनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिमला के पीटरहॉफ की बुकिंग बंद कर इसे पीपीपी मोड पर देने की तैयारी है, जबकि दिल्ली में बीबीएमबी समझौते के तहत बनी जमीन पर तैयार ‘हिमाचल निकेतन’ को भी उद्घाटन से पहले ही निजी क्षेत्र के हवाले करने का फैसला कर लिया गया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि भाजपा हिमाचल को बिकने नहीं देगी और यदि सरकार का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं जब विधानसभा को भी बेचने की नौबत आ जाएगी। अंत में उन्होंने सरकार से सवाल किया कि वह इन मामलों पर श्वेत पत्र लाने में देरी क्यों कर रही है और किन सच्चाइयों को छिपाने की कोशिश की जा रही है, जिसका जवाब भाजपा सदन से लेकर सड़क तक मांगती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12