Aaj Ka Rashifal, 13 November 2026 : आज 13 नवंबर को दो ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है। बुध जो तुला राशि में गोचर कर रहे हैं और शुक्र जो कन्या राशि में चल रहे हैं आज अपनी चाल बदल रहे हैं। और इसी के साथ चंद्रमा धनु राशि में संचार करते हुए मंगल और गुरु के साथ नवम पंचम योग बनेगा। जबकि आज सूर्य से शुक्र द्वादश भाव में भी रहेंगे जिससे वाशी योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष राशि, आज मिलेगा परिवार का पूरा सपोर्ट
मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का धनु राशि में होना और मंगल का सिंह राशि में गोचर करना आपकी ऊर्जा और उत्साह को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ रिलैक्स महसूस करेगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी बहुत दिनों से अधूरी इच्छी पूरी होगी। लेकिन आज जीवनसाथी के साथ आपको संयमित व्यवहार रखना होगा नहीं तो आपस में मतभेद हो सकता है। पिता की ओर से आपको सपोर्ट मिलेगा।
भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशि,खर्च बढ़ेगा सुख पाएंगे
वृषभ राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन राशि स्वामी की अनुकूलता से शुभ रहेगा। आपका प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन आज सुखद बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक शाम का आनंद ले पाएंगे। सुख साधनों की ओर रुचि बढ़ेगी लेकिन बजट से ज्यादा खर्च होने की वजह से आपको मन को समझाना होगा। वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों को आज लाभ मिलेगा। कई दिनों की बेचैनी के बाद मन को शांति मिलेगी।
भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ देगा।चावल का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि,निवेश का फायदा मिलेगा
मिथुन राशि के आज का दिन शुभ रहेगा। कई दिनों की थकान और सुस्ती को आप बाय कहेंगे और नई एनर्जी के साथ काम पर फोकस कर पाएंगे। राशि स्वामी बुध का मार्गी होना आपके लिए सफलतादायक होगा। कारोबार में आपके लिए लाभ की अच्छी स्थिति बनेगी। आपको पूर्व मे किए गए काम और निवेश का फायदा मिलेगा। लेकिन क्रोध और आवेश से बचना होगा। वैवाहिक जीवन भी आपका सुखद बीतेगा।
भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ देगा।उपाय के तौर पर आपको देवी लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए
कर्क राशि,मानसिक तनाव हो सकता है।
कर्क राशि के लिए आज चंद्रमा का छठे भाव में गोचर करना लाभ के साथ खर्च का योग बना रहा है। अगर आप लोन के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपको कम प्रयास में सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। थकान और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आपको आज प्रतिद्वंदियों से अलर्ट रहना होगा। किसी को उधार देने से आपको बचना चाहिए, पैसा फंस सकता है।
भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।उपाय के तौर पर आपको दूध में शहद मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
सिंह राशि,सेहत का ध्यान रखना होगा
सिंह राशि के लिए आज का दिन भावुकता और आवेश पर कंट्रोल करने की सलाह दे रहा है। आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर पंचम भाव में रहेंगे लेकिन राशि में बैठे मंगल केतु आपको उकसाकर कुछ न कुछ गलती करवाने की कोशिश करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। अगर आप शेयर में निवेश करते हैं तो अतिउत्साह और जोश में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। जिन लोगो को हृदय रोग की समस्या है वह अपना विशेष तौर पर ख्याल रखें।
आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।आपको उपाय के तौर पर श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि,सुख साधनों की प्राप्ति का भी संयोग
कन्या राशि के लिए आज का दिन शुक्र बुध के गोचर और चंद्रमा के धनु में होने से सुखद और अनुकूल रहेगा। आपका काम सुचारू रूप से चलेगा और आपको कुछ नई प्रेरणा मिलेगी जिससे जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। सुख साधनों की प्राप्ति का भी संयोग बनेगा। शिक्षा में आपको सीनियर्स और शिक्षकों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में आपको लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी। परिवार में व्यवहार कुशलता से सम्मान पाएंगे।
आपका भाग्य आज 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर आपको बच्चों को कलम पेंसिल गिफ्ट करना चाहिए।
तुला राशि,सामाजिक संपर्क भी बढ़ेगा।
तुला राशि के जातकों के लिए आज बुध का मार्गी होना शुभ रहेगा। आपको अपनी वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। आपका सामाजिक संपर्क भी बढे़गा और आपको उपहार सम्मान प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि कमाई तो होगी लेकिन खर्च भी व्यापक रूप से बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा।
आपका भाग्य आज 86 प्रतिशत तक साथ देगा।उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि,आर्थिक मामलों में दिन अच्छा।
आज शुक्रवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपकी ऊर्जा बनी रहेगी और आपको संयमित होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। जल्दबाजी में काम निपटाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किराना कारोबार और धातु के कारोबार में आपको आपको फायदा होगा। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। सगे-संबंधियों से मिलने जुलने का संयोग बन सकता है। आपको योग ध्यान करना चाहिए, वाणी पर संयम रखना चाहिए।
भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।आपको उपाय के तौर पर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
धनु राशि,शुभ कार्यों पर खर्च होगा।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। चंद्रमा आपकी राशि में बैठकर आपको कल्पनाशील बनाएंगे। आपके मन में कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है। किसी पारिवारिक कारण से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। शुभ कार्यो में आपको खर्च भी करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको फोकस बनाना होगा क्योंकि मन आपका भटक सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। आप धर्म और अध्यात्म में रुचि लेंगे।
भाग्य आपक 83 प्रतिशत तक साथ देगा।आप आज उपाय के तौर पर तुलसी को दूध अर्पित करें और दीप दिखाएं।
मकर राशि,काम के प्रति सजग रहना होगा।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम के प्रति सजग रहना होगा, अचानक कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सगे संबंधियों से आपको कहासुनी करने की बचना चाहिए। यात्रा पर और वाहन पर खर्च करना पड़ सकता है। कारोबार में अपेक्षा अनुसार लाभ नहीं मिलने से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है।
भाग्य आपका आज 78 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।मकर राशि के जातकों को उपाय के तौर पर श्रीशिव चालीसा का पाठ करना चाहिए
कुंभ राशि,कुछ नए अवसर पाएंगे
कुंभ राशि के जातक आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको पिता से भी सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका सुखद बीतेगा। किसी चली आ रही है समस्या का निदान होगा। आपको अपनी कूटनीतिक योजनाओ का भी फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका संपर्क बढेगा। आप कुछ तकनीकी काम भी पूरा कर पाएंगे। और आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे जो भविष्य में लाभ दिलाएंगे।
भाग्य आपका आज 84 प्रतिशत तक साथ देगा।उपाय के तौर पर श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि,बड़ों से सहयोग मिलेगा।
मीन राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र मे अधिकारीगण आपसे अधिक अपेक्षा रख सकते हैं। पारिवारिक जीवन मे आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। सामाजिक काम में आपकी सहभागिता बढेगी। घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने अटके काम को भी आज पूरा कर पाएंगे।
आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न दान देना चाहिए।





