।बिलासपुर : समाज और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान देने वाली विभूतियों को जिला बिलासपुर में ‘इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल कविंदर गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया वहीं कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहें। लाडली फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर ने बताया कि एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा को प्रशासनिक सेवाओं में योगदान के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सम्मानित किया। गौरतलब है कि एसडीएम शशि पाल शर्मा हमेशा जनहित में जमीनी स्तर पर कार्य करके सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनहित तक पहुंचा रहे हैं। लाडली फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर ने कहा कि ‘इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड’ का उद्देश्य उन कर्मठ एवं समर्पित व्यक्तित्वों को सम्मान और पहचान देना है, जो अपने कार्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य अतिथि राज्यपाल कविंदर गुप्ता एवं विशेष अतिथि राजेश धर्माणी ने सभी इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड विजेताओं को शुभकामनाएं दी एवं समाज में बेहतरीन कार्य करने हेतु लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की प्रशंसा की





