Home » क्राइम » कुठाड़ स्कूल में पढ़ाई राम भरोसे: शिक्षकों और कर्मचारियों के 9 पद खाली, प्रवक्ताओं को करना पड़ रहा क्लर्क का काम

कुठाड़ स्कूल में पढ़ाई राम भरोसे: शिक्षकों और कर्मचारियों के 9 पद खाली, प्रवक्ताओं को करना पड़ रहा क्लर्क का काम

लाइव हिमाचल/हेमेंद्र कंवर/कसौली:  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ में अध्यापकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पद लंबे समय से खाली पड़े होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यालय में वर्तमान में रसायन विज्ञान प्रवक्ता, भाषा अध्यापक, शारीरिक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक और PGT IP सहित शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक और लिपिक के पद भी खाली होने के कारण उपलब्ध शिक्षकों को शिक्षण कार्य के साथ-साथ कार्यालय का काम भी संभालना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है।विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि रिक्त पदों के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इस स्थिति को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ललित शर्मा, क्षेत्र के अभिभावकों और अध्ययनरत विद्यार्थियों पुनीत, खेमराज, परिधि, गरिमा, हर्षिता व अंजलि ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *