Home » Uncategorized » बड़ी खबर: सोलन के नालागढ़ में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक सवार फरार

बड़ी खबर: सोलन के नालागढ़ में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक सवार फरार

लाइव हिमाचल/सोलन : सोलन जिला के बद्दी अंतर्गत नालागढ़ उपमंडल के गांव बूटा पलासी में एक रिहायशी मकान के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मनप्रीत सिंह की शिकायत के अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब 12:50 बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ चार राउंड फायर किए, जिनमें से दो गोलियां उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर लगीं जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने मौके पर पहुंचकर मुआयनाकिया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से चार खाली खोल बरामद कर साक्ष्य जुटाए। नालागढ़ थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *