Home » Uncategorized » आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 24 अक्टूबर 2026 : शनिदेव की कृपा से मकर और कुंभ को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 24 अक्टूबर 2026 : शनिदेव की कृपा से मकर और कुंभ को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal, 24 October 2026 : विष योग और मजबूत होने से आज पूरे दिन मन में भारीपन और सुस्ती रह सकती है। इसलिए हल्का भोजन करें, समय पर सोएं और किसी पर गुस्सा न निकालें। शनिवार के कारण मकर और कुंभ को मेहनत का फल मिलेगा, जबकि तुला को शुक्रदेव के अस्त होने से थकान से बचना होगा। अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:33 बजे तक शुभ है और अमृत काल दोपहर 3:50 से 5:23 बजे तक रहेगा। शनिदेव के नाम पर दान करना शुभ रहेगा। कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बना रहेगा और पिता की सलाह काम आएगी। तुला राशि वालों को पुराने कर्ज की चिंता रहेगी।

मेष राशिफल, मन में रहेगा भारीपन, थोड़ा एक्टिव रहें

​मेष राशि के जातकों के लिए आज शरीर से ज्यादा मन थका हुआ रहेगा। बारहवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग नींद में खलल डालेगा। बेवजह की चिंता, अकेलापन या खर्च की फिक्र बढ़ सकती है। सुबह देर तक बिस्तर में पड़े रहने का मन करेगा, पर खुद को थोड़ा एक्टिव रखें और थोड़ी देर धूप में टहलें। पैसों के मामले में खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए ऑनलाइन खरीदारी और अनावश्यक सब्सक्रिप्शन पर नजर डालें। दूर रहने वाले किसी दोस्त या रिश्तेदार से अचानक बात होगी और उससे काम आगे बढ़ेगा। माता जी के साथ बैठने से राहत मिलेगी। किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।
शुभ रंग: हल्का लाल । शुभ अंक: 5उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल, दोस्तों से मिलने वाली मदद में होगी देरी

​वृषभ राशि के जातकों को आज लाभ की उम्मीद में थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव साथ हैं, इसलिए दोस्तों या बड़े भाई बहन से जिस मदद की आस है, वह देर से या आधे अधूरे रूप में मिल सकती है। इसे दिल पर न लें, अपनी मेहनत जारी रखें। आमदनी में ठहराव महसूस हो, तो जल्दी पैसे वाली किसी स्कीम की तरफ न भागें। दफ्तर में अधिकारी की बात को गंभीरता से सुनें और बिना पूछे अपनी राय देने से बचें। पेट, त्वचा या पुरानी तकलीफ उभर सकती है। भोजन हल्का करें और समय पर खाना खाएं। शाम को वाहन धीरे चलाएं और परिवार के साथ समय बिताएं।शुभ रंग: क्रीम । शुभ अंक: 2उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

मिथुन राशिफल, अधिकारी से तालमेल बनाकर रखें

​मिथुन राशि के जातकों को आज काम का बोझ ज्यादा लगेगा। दसवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग है। इसलिए दफ्तर या कारोबार में जिम्मेदारी बढ़ेगी और थकान भी रहेगी। अधिकारी की अपेक्षाएं ऊंची रह सकती हैं, तो काम को टुकड़ों में बांटकर निपटाएं और जो कर सकें उतना ही वादा करें। अगर नौकरी बदलने का विचार आए, तो आज फैसला न लें। बच्चों या बड़ों के सामने कड़वे शब्द न बोलें। बच्चों की पढ़ाई में थोड़ी सुस्ती दिख सकती है, उन्हें प्यार से समझाएं। तीसरे भाव में केतु हैं, इसलिए फोन या मैसेज पर आई किसी बात का गलत अर्थ न निकालें। आज आपका सिक्स्थ सेंस ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा । शुभ अंक: 7उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
​
कर्क राशिफल, लग्न पर मंगल और गुरु देंगे हिम्मत

​कर्क राशि के जातकों के लिए आज भाग्य थोड़ा धीमी रफ्तार से साथ देगा। नौवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव के योग से कोई यात्रा, पूजा या शुभ काम अटक सकता है या टल सकता है। पिता जी या बुजुर्ग से मतभेद हो तो बहस न करें, उनकी बात ध्यान से सुनें क्योंकि उनकी सलाह ही काम आएगी। लग्न पर मंगल और गुरु होने से आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास बना रहेगा, इसलिए रुकावट आए तो घबराएं नहीं। सुख भाव में तीन ग्रह हैं, घर में सफाई या मरम्मत का काम शुरू हो सकता है। दूसरे भाव में केतु हैं, इसलिए परिवार में जुबान संभालकर रखें। किसी पर बेवजह शक न करें।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 11उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह राशिफल, बातचीत और मेल-मिलाप से बनेगा काम

​सिंह राशि के जातकों के लिए आज मन में छिपी हुई चिंताएं ऊपर आ सकती हैं। आठवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग है, इसलिए बीमा, टैक्स, बैंकिंग, पुराने कागज या ससुराल से जुड़ी किसी बात में अटकाव आएगा। ऐसे मामलों में जल्दबाजी या जिद न करें, धीरे धीरे और कागज देखकर आगे बढ़ें। अचानक थकान या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। लोगों से मुलाकात करने से आपका काम बनेगा, इसलिए आज संवाद बनाए रखें। जीवनसाथी या साझेदार से बहस होने की आशंका है, लिहाजा सोचकर जवाब दें। पूजा या यात्रा में खर्च होगा, जो बेकार नहीं जाएगा। रात को समय पर सोएं।
शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 12उपाय: बंदरों को चना खिलाएं।

कन्या राशिफल, रिश्तों में आज रहेगा ठंडापन
कन्या राशिफल, रिश्तों में आज रहेगा ठंडापन
​कन्या राशि के जातकों के रिश्तों में आज थोड़ा ठंडापन दिख सकता है। सातवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव साथ हैं, इसलिए जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार का रुख रूखा या दूर दूर रहने वाला लग सकता है। हो सकता है कि वे खुद किसी चिंता में हों, इसलिए नाराज होने के बजाय खुलकर पूछ लें और सुनें। नई साझेदारी का फैसला आज न करें। ग्यारहवें भाव में मंगल और गुरु हैं, कमाई के रास्ते बने रहेंगे। पैसों के लेन-देन में लिखा पढ़ी रखें। विरोधी चुप रहेंगे, लेकिन पेट की गड़बड़ी हो सकती है। रात को हल्का भोजन करें और व्यसनों से दूर रहें।
शुभ रंग: गहरा हरा । शुभ अंक: 4उपाय: हरी मूंग का दान करें।

तुला राशिफल, पुराने कर्ज की चिंता रहेगी-सेहत का रखें ध्यान

​तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत का ध्यान रखने और पुराने कर्ज की चिंता में बीत सकता है। कमर, घुटने या पेट से जुड़ी तकलीफ उभर सकती है। छठे भाव में चंद्रदेव और शनिदेव के योग से पुराना कर्ज, किस्त, मुकदमा या दफ्तर की कोई पुरानी शिकायत फिर सामने आ सकती है। इसे टालने के बजाय शांत मन से निपटाने की योजना बनाएं। मगर, कोई बड़ा फैसला आज न लें। लग्न पर सूर्य, बुध और अस्त शुक्रदेव हैं, थकान और बिखराव महसूस होगा, इसलिए खुद को आराम दें और पानी खूब पिएं। दफ्तर में अधिकारी या ग्राहक के सामने आपकी बात का वजन रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 6उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल, माता जी की तबीतय का रखें ध्यान

​वृश्चिक राशि के जातकों का मन आज बच्चों या पढ़ाई को लेकर चिंतित रह सकता है। पंचम भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग है, इसलिए संतान का व्यवहार चिड़चिड़ा या सुस्त लग सकता है। प्रेम संबंध में भी भावनाएं भारी रहेंगी, तो अपनी बात शांति से कहें। चौथे भाव में राहुदेव हैं, घर में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। माता जी की तबीयत या घर की मरम्मत पर ध्यान दें। बारहवें भाव में तीन ग्रहों के कारण खर्च बढ़ेंगे, तो बजट पर नजर रखें। दफ्तर की राजनीति से दूर रहें। देर रात जागने से बचें। ​
शुभ रंग: मैरून । शुभ अंक: 1उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

धनु राशिफल, वाहन चलाते समय सावधानी रखें

​धनु राशि के जातकों के लिए घर का माहौल आज थोड़ा भारी रह सकता है। चौथे भाव में चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग है। इसलिए माता जी की सेहत या मन की स्थिति पर ध्यान दें। घर के किसी पुराने विवाद या जमीन जायदाद की बात न छेड़ें। मन में उदासी हो तो परिवार के साथ बैठकर बात करें और साथ में भोजन करें। वाहन से जुड़ी कोई खराबी आ सकती है। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। नए संपर्कों से आमदनी के रास्ते खुलेंगे। भाई-बहन से बातचीत में गलतफहमी हो सकती है, बात करने से पहले सोचें।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 8उपाय: पीले चने का दान करें।

मकर राशिफल, मन में रहेगा आलस-हिम्मत से बनेंगे काम

​मकर राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा है, क्योंकि आपके लग्नेश शनिदेव का अपना दिन है। तीसरे भाव में चंद्रदेव के साथ शनिदेव की युति आपको हिम्मत तो देगी, पर शरीर में आलस और मन में भारीपन भी रहेगा। जो काम कई दिनों से टल रहा है, उसे आज निपटा लें। छोटी यात्रा या जरूरी फोन कॉल से फायदा होगा। भाई-बहन के साथ बातचीत में नरमी रखें, उनकी बात पर तुरंत तीखा जवाब न दें। दफ्तर में आपकी मेहनत पर अधिकारी की नजर रहेगी। साझेदार के साथ मिलकर चलना फायदेमंद रहेगा। धन भाव में राहु हैं, इसलिए किसी को उधार देने या किसी की गारंटी लेने से बचें।
शुभ रंग: काला । शुभ अंक: 10उपाय: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशिफल, मन की उलझन कम पर चिंता रहेगी

​कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मेहनत का फल देने वाला है, क्योंकि लग्नेश शनिदेव का अपना दिन है। धन भाव में चंद्रदेव और शनिदेव साथ हैं, इसलिए बचत की आदत मजबूत होगी। पुराना रुका पैसा धीरे-धीरे हाथ में आ सकता है। मगर, परिवार में खाने पीने या खर्च की बात पर बोलते समय जुबान संभालकर रखें। एक कड़वा शब्द माहौल बिगाड़ सकता है। मन में उलझन अब पहले से कम होगी। नौवें भाव में तीन ग्रहों की युति है, किसी बुजुर्ग या गुरु की सलाह काम आएगी। आंखों और दांतों का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा नीला । शुभ अंक: 3उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन राशिफल, लग्न पर विष योग गहरा होने से मन को संभालें

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन को संभालने का है। आपके लग्न पर चंद्रदेव और शनिदेव का विष योग कल से और गहरा हो गया है। इसलिए सुस्ती, उदासी और बेवजह की निराशा महसूस हो सकती है। नौकरी, रिश्ते या पैसे से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज टाल दें। जो काम धीरे धीरे करना है, उसे बिना हड़बड़ी के करें। सुबह ज्यादा देर बिस्तर में न रहें, हल्की सैर या योग से मन हल्का होगा। आठवें भाव में तीन ग्रहों की युति है, इसलिए ससुराल, बीमा या साझे के पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें। बारहवें भाव में राहु मन में खयाली पुलाव पकाते रहेंगे। रात को मोबाइल पर देर तक न रहें।
शुभ रंग: केसरिया । शुभ अंक: 9उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *