लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन नगर निगम कार्यालय से एक दिलचस्प और गरमाता हुआ राजनीतिक मामला सामने आ रहा है, जहां जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के हॉल पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार नगर निगम भवन में पिछले कई सालों से टेबल टेनिस एसोसिएशन को एक बड़ा हॉल मिला हुआ है, जिस पर अब अधिकारियों की नजर टेढ़ी हो गई है। चर्चा है कि कमिश्नर साहब के लिए एक नया और भव्य दफ्तर तैयार करने की योजना बनाई जा रही है, जिसके लिए ड्राफ्टिंग का काम भी शुरू होने की कसरत में है। हालांकि, इस फैसले को लेकर कांग्रेस के कई स्थानीय नेता भी असहज और इसे गलत मान रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि क्या नगर निगम में विपक्षी भाजपा और सत्ताधारी कांग्रेस के नेता मिलकर कमिश्नर साहब के इस आलीशान दफ्तर के चक्कर में शहर के टेबल टेनिस खेल और खिलाड़ियों के इस ठिकाने की बलि चढ़ने से बचा पाएंगे या नहीं?





