Home » Uncategorized » चिट्टे के खिलाफ जंग: शाहपुर में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

चिट्टे के खिलाफ जंग: शाहपुर में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

शिमला: शिमला से वर्चुअल माध्यम से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ इस जनअभियान में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन की सहभागिता नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के सपने और उनका भविष्य अनमोल हैं, इसलिए हमें मिलकर ऐसी जागरूक और सशक्त पीढ़ी का निर्माण करना है जो नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शाहपुर के दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *