Home » Uncategorized » हिमाचल को बड़ी सौगात: केलंग में खुलेगा ICMR का उच्च हिमालयी अनुसंधान केंद्र…

हिमाचल को बड़ी सौगात: केलंग में खुलेगा ICMR का उच्च हिमालयी अनुसंधान केंद्र…

शिमला: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलंग में लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के ‘उच्च हिमालयी वैज्ञानिक अनुसंधान स्वास्थ्य केंद्र’ की आधारशिला रखी. नवरात्र के दूसरे दिन रखे गए इस शिलान्यास समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मंडी की सांसद कंगना रनौत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इस प्रस्तावित केंद्र के निर्माण से दुर्गम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है. अपने संबोधन में वक्ताओं ने क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की सराहना की. लाहौल-स्पीति जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस अनुसंधान केंद्र की स्थापना को स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान के लिहाज से एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *