Home » Uncategorized » कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, CRI कसौली की रेबीज क्विज में हासिल किया पहला स्थान

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, CRI कसौली की रेबीज क्विज में हासिल किया पहला स्थान

लाइव हिमाचल/कसौली: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाया है। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI), कसौली द्वारा आयोजित रेबीज क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में विद्यालय की टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों की सात टीमों ने भाग लिया था। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व कक्षा 10 के छात्र गीतांश गुलाटी और कक्षा 12 की छात्रा तन्वी ठाकुर ने किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने गहन ज्ञान, आत्मविश्वास और बेहतरीन टीमवर्क के बल पर सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए यह ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यार्थियों की इस स्वर्णिम सफलता से पूरे स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरा ठाकुर, सीईओ डॉ. संजीव मैनरा तथा प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *