Home » Uncategorized » एबीसी सेंटर का नगर निगम आयुक्त व संयुक्त आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

एबीसी सेंटर का नगर निगम आयुक्त व संयुक्त आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Oplus_131072

सोलन :  नगर निगम सोलन के आयुक्त और संयुक्त आयुक्त ने बुधवार को एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सेंटर में आवारा कुत्तों के उपचार, देखभाल और ऑपरेशन के बाद उनके स्वस्थ होने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि एबीसी सेंटर में व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं और वहां कुत्तों के उपचार, देखभाल और स्वस्थ होने के लिए आवश्यक सुविधाएं उचित ढंग से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वर्तमान में सेंटर में कुल 27 कुत्तों का उपचार और ऑपरेशन के बाद देखभाल की जा रही है। इन कुत्तों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। आयुक्त ने सेंटर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पशुओं की देखभाल के निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेंटर में लाए जाने वाले सभी पशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके साथ ही पशुओं की नियमित निगरानी करने और उनकी जरूरतों के अनुसार समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। नगर निगम की ओर से बताया गया कि एबीसी सेंटर की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, उपचार सुविधाओं और पशुओं की देखभाल सहित अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए भविष्य में भी नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। आयुक्त ने कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और सेंटर में आने वाले सभी पशुओं को उचित उपचार व बेहतर देखभाल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *