लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय महाविद्यालय सुबाथू में आज नई पीटीए (Parent-Teacher Association) के गठन के लिए बैठक का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महाविद्यालय की पुरानी पीटीए कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से सुमित गिल को पीटीए अध्यक्ष तथा रेखा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रो. प्रीति को महासचिव तथा गौरव शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। डॉ. सुभाष को पीटीए के ऑडिटर के रूप में चुना गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं संबंधित सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों में पीटीए की सक्रिय सहभागिता और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की तथा PTA अध्यक्ष श्री सुमित गिल और अन्य सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।




