Home » Uncategorized » ज्वालामुखी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत: परिजनों ने काटा भारी हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप

ज्वालामुखी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत: परिजनों ने काटा भारी हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप

कांगड़ा: ज्वालामुखी सिविल अस्पताल में नवजात को जन्म देने के बाद 23 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने और इलाज के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान तरीड़ी (मझीन) निवासी त्रिकला देवी पत्नी दीपक डोगरा के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे भर्ती कराई गई त्रिकला ने शाम को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के लगभग एक घंटे बाद उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। उनका आरोप है कि यदि स्थिति नियंत्रण में नहीं थी तो समय रहते उसे बड़े अस्पताल रेफर किया जाना चाहिए था। वहीं, ज्वालामुखी अस्पताल के बीएमओ डॉ. पवन शर्मा ने आरोपों पर सफाई देते हुए बताया कि प्रसव के बाद महिला को निगरानी में रखा गया था, जहां अचानक अत्यधिक ब्लीडिंग होने की स्थिति पैदा हो गई, जिसे मेडिकल भाषा में ‘पोस्टपार्टम हैमरेज’ कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *