लाइव हिमाचल/ब्यूरो,शिमला: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को 48-24 के बड़े अंतर से मात देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। अब भारतीय टीम 26 सितंबर को सुबह 9:30 बजे स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरेगी। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अजेय रहा है, जहां उसने ग्रुप चरण में बांग्लादेश, ईरान और जापान को करारी शिकस्त देने के बाद सेमीफाइनल में भी अपना दबदबा कायम रखा। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता में हिमाचल प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा हुआ है, क्योंकि टीम की कमान सिरमौर की पुष्पा राणा के हाथों में है। इसके साथ ही पूर्व कप्तान रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना भी 12 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं। कप्तान पुष्पा राणा और हिमाचल की चारों बेटियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब पूरे प्रदेश की निगाहें 26 सितंबर को होने वाले खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारत अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगा।




