Home » Uncategorized » हिमाचल में 19-27 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये पॉकेट मनी देगी सुक्खू सरकार

हिमाचल में 19-27 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये पॉकेट मनी देगी सुक्खू सरकार

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी कल्याणकारी योजनाओं के लिए एक एकीकृत पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लाभार्थियों को आसानी से लाभ मिल सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ के दायरे को बढ़ाते हुए अब 19 से 27 वर्ष की आयु के युवाओं को भी 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने का बड़ा फैसला किया, जबकि वर्तमान में यह सुविधा केवल 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जा रही है। उन्होंने योजना के लाभार्थियों और ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के 50-50 मेधावी छात्रों को विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, सीएम सुक्खू ने प्रस्तावित ‘इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना’ की समीक्षा की, 9 नए बाल देखभाल केंद्रों के निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का आश्वासन दिया और कांगड़ा के लुथान में बन रहे ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय ग्राम परिसर’ के निर्माण कार्य को मई 2027 तक पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *