Home » Uncategorized » कुल्लू: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी थार, चालक बाल-बाल बचा

कुल्लू: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी थार, चालक बाल-बाल बचा

 कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शीतला माता मंदिर के समीप एक थार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सरवर खड्ड में जा गिरा। गाड़ी के खड्ड में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहम गए।राहत की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद चालक की जान बाल-बाल बच गई और उसे केवल मामूली चोटें ही आई हैं। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, हादसा किन वजहों से हुआ, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। गनीमत यह रही कि यह घटना किसी बड़े हादसे में तब्दील नहीं हुई और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते चालक को सुरक्षित बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *