लाइव हिमाचल ब्यूरो/सोलन : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय बाबा सिद्ध चानो अलखदाता मेला 13 सितंबर 2026 को गांधीग्राम में बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। मेला कमेटी के प्रधान ने बताया कि मेले में इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल शिरकत करेंगे, जबकि मेले का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा धर्मपुर मंडल के महामंत्री राजीव ठाकुर द्वारा किया जाएगा। अखाड़ा पूजन के बाद दोपहर 2 बजे दंगल का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं मेला कमेटी प्रधान ने आसपास की सभी पंचायतों के लोगों से मेले में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।





