Home » Uncategorized » हिमाचल: नशे की गिरफ्त से बच्चों को बचाने के लिए आगे आई पुलिस, ‘112’ आपातकालीन सेवा बनेगी अभिभावकों का सहारा

हिमाचल: नशे की गिरफ्त से बच्चों को बचाने के लिए आगे आई पुलिस, ‘112’ आपातकालीन सेवा बनेगी अभिभावकों का सहारा

शिमला: किशोरों को नशे की चपेट से बचाने और आपात स्थिति में त्वरित मदद पहुँचाने के लिए पुलिस अब 112 आपातकालीन सेवा को अभिभावकों के लिए एक प्रमुख माध्यम बना रही है। बच्चों में संगत बदलना, चिड़चिड़ापन या पैसों की मांग बढ़ना जैसे लक्षण दिखने पर सामाजिक बदनामी के डर से बात छिपाने के बजाय परिजनों को तुरंत सतर्क होना चाहिए। ओवरडोज, सांस लेने में तकलीफ या स्वास्थ्य बिगड़ने पर घबराने की जगह 112 पर कॉल करके तुरंत चिकित्सीय व पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना भी इस नंबर पर दी जा सकती है। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी के अनुसार, नशे के खिलाफ जंग में परिवार की भूमिका सबसे अहम है; 112 पर समय रहते दी गई सटीक जानकारी न केवल किसी की जान बचा सकती है, बल्कि नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई में भी मददगार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *