Home » Uncategorized » जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पंजेहरा स्कूल का जलवा: कबड्डी में उपविजेता और कुश्ती में जीता सिल्वर मेडल

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पंजेहरा स्कूल का जलवा: कबड्डी में उपविजेता और कुश्ती में जीता सिल्वर मेडल

लाइव हिमाचल/कसौली : सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर (कसौली) में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छः ब्लॉकों की 12 टीमों के 544 खिलाड़ियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में पंजेहरा स्कूल की कबड्डी टीम उपविजेता रही और कुश्ती में भी खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। कसौली के जिला अध्यक्ष द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल लौटने पर प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या संगीता ने खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक राम पाल, डीपीई जसपाल सिंह राणा और समस्त स्टाफ को इस सफलता के लिए बधाई दी। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया और कहा कि असली नशा पढ़ाई और खेलों का होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने तथा माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्या के कार्यभार संभालने के बाद से स्कूल न केवल अंडर-14, अंडर-19 और जिला स्तरीय खेलों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि स्कूल प्रांगण के सौंदर्यकरण व अनुशासन में भी अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *